छतरपुर: छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद का तबादला, सौरभ चौबे बने नए थाना प्रभारी
पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत छतरपुर थाना के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद का तबादला पुलिस लाइन कर दिया गया है। उनकी जगह सौरभ चौबे को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी का तबादला हुसैनाबाद महिला थाना में किया गया है, जबकि रूपा बाखला को छतरपुर महिला थाना की नई प्रभारी बनाया गया है।