रूपवास: भरतपुर में जर्जर बिजली पोल में करंट से 6 भैंसों की मौत, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़
भरतपुर के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के सिंघरावली गांव में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हुआ। जर्जर बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से पांच किसानों की 6 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण शाम 7 बजे जंगल में पशु चरा रहे थे, तभी खेत में लगे पोल से करंट लग गया।