दमयंती नगर: पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर पानी के लिए रहवासियों का हल्ला बोल, चक्का जाम, सीएसपी एच आर पांडे ने दी जानकारी
दमोह के पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर पेयजल संकट से नाराज रहवासियों ने बुधवार को चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका को कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने से लोग सड़क पर उतर आए। जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीएसपी एच.आर. पांडे और कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाया।