आईफोन की जिद में तबाह हुआ परिवार, पहाड़ी से खाई में गिरकर माता-पिता और बेटे की मौत
विवाद की वजह: छत्रपति संभाजीनगर के देवलाई निवासी 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे ने माता-पिता से आईफोन दिलाने की जिद की। विवाद बढ़ने पर वह नाराज होकर पहाड़ी पर पहुंच गया और कूदने की धमकी देने लगा।
बचाव की कोशिश में हादसा: करीब तीन घंटे तक पुलिस, दमकल विभाग और परिजनों की समझाइश के बाद भी जब कुणाल नहीं माना, तो पिता मुरलीधर उसे पकड़ने आगे बढ़े। छीनाझपटी में दोनों का संतुलन बिगड़ा और वे सीधे खाई में जा गिरे।
सदमे में मां ने लगाई छलांग: पति और बेटे को आंखों के सामने गिरते देख मां संगीता चांदगुडे ने भी तुरंत पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी।
कार्रवाई: पुलिस और रेस्क्यू टीम ने खाई से तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।