बिसवां: गोविंदा पुर में सरयू नदी में डूबे 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव 3 दिन बाद रामपुर मथुरा में घाघरा नदी में मिला
Biswan, Sitapur | Jul 20, 2024 गोविंदापुर निवासी सुनील कुमार मिश्रा उम्र लगभग 45 वर्ष जो बीते बुधवार को नदी में पैर फिसल जाने से नदी के बहाव में फंसकर बह गए थे। उनकी तलाश शारदा और घाघरा नदी में गोताखोरों द्वारा की जा रही थी। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने एनडीआरएफ की टीम से बात करते हुए चहलारी घाट पुल के नीचे से टीम द्वारा तलाश प्रारंभ कराई।