बक्सर: महादलित टोलों के बच्चों को स्कूल छोड़ने पर डीएम ने जताई नाराजगी
Buxar, Buxar | Oct 28, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने सुबह 11:30 बजे बक्सर अनुमंडल के सभी विकास मित्रों के कार्यों की समीक्षा बक्सर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया। बैठक में डीएम ने महादलित टोलों के बच्चे का नामांकन नहीं रहने या नामांकन के बाद विद्यालय में नहीं जाने या दोपहर बाद (मिड डे मील के बाद) विद्यालय छोड़ने पर कड़ी नाराजगी जताई। सभी विकास मित्रों को आवश्यक निर्देश दिए गए।