चकरनगर: ढकरा गांव में महिला से अभद्रता करने के मामले में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ढकरा गांव निवासी अभियुक्त कुलदीप सिंह उर्फ गोलू पुत्र बलवीर पर आरोप है कि उसने गांव की ही एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी।सूचना मिलते ही सम्बंधित चकरनगर थाना पुलिस ने उक्त अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।