चकरनगर: नगला चौप में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडीए चर्चा में एकजुटता पर दिया जोर
सोमवार को दोपहर करीब 1बजे सपा के तत्वावधान में पीडीए चर्चा कार्यक्रम के तहत गांव नगला चौप में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उदयभान सिंह यादव ने पीडीए को मजबूत करने का आहृवान किया। इस बीच अभी से भर्थना विधानसभा चुनाव में एकजुटता और लगन के साथ जुटने का संकल्प भी दिलाया गया।इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख महिपाल सिंह,शिवकिशोर यादव,लंकू यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।