चकरनगर: राजपुर गांव के फरार 2 अभियुक्तों को चकरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना पुलिस ने एक ही गांव से दो वांछित वारंटियों को दबोचकर रविवार को दोपहर 2 बजे जेल भेज दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र विक्रम सिंह ने पुलिस हमराइयों के साथ क्षेत्र के ग्राम राजपुर में पहुंचकर अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह पुत्र गेंदा सिंह तथा दूसरा अभियुक्त दीपक पुत्र राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया