चकरनगर: चकरनगर कस्बा में पुलिस ने पैदल गश्त के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की, मचा हड़कंप
चकरनगर थाना पुलिस ने आज सोमवार शाम ढलते ही करीब 6 बजे कस्बा के चारों मार्गों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।इस दौरान कस्बा के शराबियों ने पतली गली निकलना बेहतर समझा इस दौरान थानेदार राजेन्द्र विक्रम सिंह ने व्यापारियों से भी सुरक्षा दृष्टिकोण के चलते सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया।उसके बाद कस्बा के बीच चौराहे पर वाहन चेकिंग की गई।