चकरनगर: ककरैया में एक महिला के घर पर चढ़कर शराबी ने की अभद्रता, थाने में की गई शिकायत
राजकुमारी पत्नी रणधीर सिंह निवासी ककरैया ने थाने में शिकायत देने के बाद आज रविवार को 11 बजे बताया कि उसके ही गांव के नामजद आरोपित ने शराब के नशे में बीती रात्रि उसके घर पर चढ़कर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए महिला से अभद्रता की जिसकी सूचना 112 नम्बर पुलिस के देने के उपरांत अगले दिन सम्बंधित थाने में लिखित शिकायत देते हुए कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है