हाथरस: चंद्रपा क्षेत्र के गांव तेहरा में गांव के दबंग युवक के उत्पीड़न से परेशान आकर बीए फाइनल की छात्रा ने की आत्महत्या
चंद्रपा थाना क्षेत्र के गांव तेहरा मे गांव के दबंग युवक के उत्पीड़न से परेशान आकर बी ए फाइनल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि गांव का ही दबंग किस्म का युवक छात्रा को 1 साल से परेशान कर रहा था इसी क्रम में सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है