हाथरस: हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतिसा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव हतिसा रेलवे ट्रैक पर आज दिन बृहस्पतिवार को मथुरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे को देखकर राहगीरों एवं ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट कर महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवाया है।