हाथरस: सदर क्षेत्र के गिजरोली बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन भानू के द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ धरने में दो कार्यकर्ता बेहोश
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गिजरौली बिजली फीडर पर आज दिन बुधवार को आसपास के क्षेत्र गांव में बिजली के संकट से जूझ रहे ग्रामीणों की मदद को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर दिया इस धरना प्रदर्शन में संगठन के दो कार्यकर्ताओं की हालत बिगड़ गई जिनको सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।