हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव रुहेरी निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान की क्रम में कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान गांव रुहेरी निवासी एक अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।