हाथरस: अलीगढ़ रोड पर नहर के समीप आपस में लड़ते हुए ऑटो से जा टकराए दो सांड, ऑटो पलटने से चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड नहर के पास अचानक से दो सांड लड़ते हुए ऑटो से टकरा गए। जिससे ऑटो सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना को देखते हुए राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। इसी क्रम में ऑटो मैं फंसे हुए घायल व्यक्ति चालक निरंजन को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।