बांका: मंझली मटिहानी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
Banka, Banka | Dec 31, 2024 मंझली मटिहानी के पास सोमवार की रात 11:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उल्ही निवासी प्रकाश यादव के रूप में हुई। मंगलवार की दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल में सब का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने बताया कि प्रकाश यादव देवघर से बेलहर बाइक से आ रहे थे।आने के दौरान ही एक चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया।जिससे उनकी मौत हो गई।