बांका: निवर्तमान एसपी को नगर भवन में दी गई सम्मानजनक विदाई, डीएम सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
Banka, Banka | Dec 30, 2024 बांका के निवर्तमान एसपी डॉ सत्यप्रकाश के तबादले के बाद सोमवार की शाम करीब 8 बजे नगर भवन में पुलिस विभाग के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम अंशुल कुमार सहित जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हे सह सम्मान विदाई दी। इस अवसर पर डीएम अंशुल कुमार ने एसपी डॉ सत्यप्रकाश के डीआईजी के पद पर प्रमोशन होने पर बधाई दी।