बांका: मिर्जापुर गांव के विद्युत कर्मी को साइबर अपराधियों ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर ₹90,000 ठगे
Banka, Banka | Dec 30, 2024 मिर्जापुर गांव के विद्युत कर्मी राकेश रंजन को साइबर अपराधियों ने फोन कर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे तरह-तरह की धमकी देकर 90000 रुपए अपने बचत खाता में डलवा लिया। घटना सोमवार दोपहर बाद 2:00 बजे की है। पीड़ित राकेश रंजन से जब और पैसे की मांग की तो आनन-फानन में थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने साइबर थाना भेज दिया।