निवाई: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर निजी शिक्षण संस्था के नन्हें बालकों ने निकाली रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
Niwai, Tonk | Oct 1, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे झिलाय रोड स्थित रेसिंग स्टार स्कूल के नन्हें बालकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को लेकर विशाल रैली निकाली। प्रधानाचार्य अंकित जैन ने बताया रियली श्याम मंदिर प्रताप स्टेडियम होते हुए अहिंसा सर्किल स्थित गांधी पार्क पहुंची जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।