देहरादून के पटेलनगर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक का छोटा भाई ही हत्यारा निकला।
पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद उसने अज्ञात हमलावर की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल 32 बोर की देशी पिस्टल भी बरामद कर ली है।
#Dehradun #Patelnagar #CrimeNews #Uttarakhand #DEHRADUNpolice #pahadsamachar #newsupdate #BREAKING
#Dehradun #Patelnagar #CrimeNews #Uttarakhand #DEHRADUNpolice #pahadsamachar #newsupdate #BREAKING