देहरादून के रायपुर क्षेत्र में 22 वर्षीय इफ्तेकार अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।
परिजनों का आरोप है कि देर रात कुछ दोस्त इफ्तेकार को अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे भर्ती कराने के बाद वहां से फरार हो गए। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार दोस्तों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल हादसा और हत्या, दोनों एंगल से मामले की गहन जांच में जुटी है।
#Dehradun #DehradunNews #UttarakhandNews #CrimeNews #BreakingNews #DehradunCrime #JusticeForIftikar #RaipurDehradun #PoliceInvestigation #HindiNews #ViralNews #CrimeUpdate
Dehradun, Dehradun | Aug 23, 2026