Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
sanjaykys4
No video available
3
#प्रणाम पूर्णिया:-संजय कुमार यादव
1.1k views |
Jehanabad, Jehanabad
| Jan 25, 2024
#प्रणाम
MORE NEWS
जहानाबाद,बच्चे के गले से लॉकेट काटकर भाग रहा युवक पकड़ा गया, भीड़ ने कर दी पिटाई? #BiharNews #Makhdumpur #जहानाबाद #jehanabad #jehanabadlive #वीडियोबायरल
Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026
के गले से लॉकेट काटकर भाग रहा युवक पकड़ा गया, भीड़ ने की पिटाई जहानाबाद: शहर के मलहचक मोड़ पर सोमवार की रात बाजार में खरीदारी करने पहुंचे एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपित की पिटाई कर दी। बाद में उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित के पास से बच्चे का कथित चोरी हुआ सोने का लॉकेट बरामद करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं एक बच्चे के साथ मलहचक मोड़ स्थित बाजार में खरीदारी करने पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काट लिया और वहां से भागने लगा। कुछ देर बाद बच्चे के गले से लॉकेट गायब होने की जानकारी महिला को हुई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और भाग रहे युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर बच्चे के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपित युवक कथित रूप से परिजनों से उलझ गया, जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी में बरामद हुआ लॉकेट पकड़े गए युवक की पहचान गेड़िया खंड निवासी मोहम्मद बैगी के रूप में बताई गई है। नगर थाना पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें सोने का लॉकेट बरामद होने की बात कही गई। सूचना मिलने पर नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026
पीएम सूर्यघर योजना को मिलेगी गति, आवेदन से लेकर सोलर पैनल लगाने तक में तेजी के निर्देश जहानाबाद। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जिले में गति देने के लिए मंगलवार को जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों समेत संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सोलर पैनल लगाने वाले वेंडरों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिष्ठापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार बैंकों को पात्र लाभुकों के ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित या अस्वीकृत नहीं करना है। नियमानुसार ऋण आवेदनों का निष्पादन 15 से 20 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में यूएलए मॉडल के तहत सोलर पैनल अधिष्ठापन की धीमी प्रगति पर संबंधित वेंडर को चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग, बैंक और वेंडर आपसी समन्वय से मिशन मोड में कार्य करें। उप विकास आयुक्त ने अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने तथा उन्हें बिजली बिल में बचत का लाभ दिलाने के लिए अभियान के रूप में कार्य करने पर जोर दिया।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026
तिरंगे के रंग में रंग रहा जहानाबाद, आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा जहानाबाद। आजादी के राष्ट्रीय उत्सव को जनभागीदारी के साथ मनाने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान जोर पकड़ रहा है। स्कूलों से लेकर सरकारी भवनों, खेल परिसरों, बाजारों और दुकानों तक तिरंगा लगाया जा रहा है। विद्यालयों में रंगोली बनाकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया जा रहा है। शहर से गांव तक विभिन्न वर्गों के लोग अभियान से जुड़ रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से नौ से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ऊंटा विद्यालय से गांधी मैदान तक निकलेगी यात्रा अभियान के तहत 12 अगस्त को जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। माननीय प्रभारी मंत्री, जहानाबाद के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा ऊंटा विद्यालय से शुरू होकर गांधी मैदान तक जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, विभिन्न संस्थाओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया जाएगा। डीएम ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने जिलेवासियों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान और संस्थान पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और ध्वज संहिता का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित करने को कहा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा में सहभागी बनने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026
सात निश्चय-2 व सात निश्चय-3 की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश जहानाबाद। सात निश्चय-2 एवं सात निश्चय-3 के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) के तहत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई। इस पर उप विकास आयुक्त ने डीआरसीसी के प्रबंधक को योजनावार लंबित मामलों की समीक्षा करने तथा कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सात निश्चय-3 के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर बैठक में सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सात निश्चय-3 से संबंधित निर्धारित प्रपत्र अभी बिहार विकास मिशन से प्राप्त नहीं हुआ है। इसके कारण योजनावार एवं बिंदुवार प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं हो सका है। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अपने स्तर से संचालित कार्यों में गति लाने और प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पदाधिकारियों को विभागीय मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर योजनाओं के लक्ष्य की जानकारी प्राप्त करने तथा निर्धारित प्रपत्र के अनुरूप विभागवार लक्ष्य और प्रगति प्रतिवेदन तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रपत्र प्राप्त होते ही अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जा सके, इसके लिए सभी विभाग पूर्व से तैयारी पूरी रखें। राज्य रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहा जहानाबाद बताया गया कि मई माह की सात निश्चय-2 की राज्यस्तरीय रैंकिंग में जहानाबाद जिले ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। उप विकास आयुक्त ने इस उपलब्धि को और बेहतर करने पर जोर देते हुए आगामी माह में जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए सभी विभागों को लक्ष्य आधारित और समन्वित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में निदेशक, डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026
#प्रणाम पूर्णिया:-संजय कुमार यादव - Jehanabad News