बांका: भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे का निधन, बांका विधायक ने दी श्रद्धांजलि
Banka, Banka | May 9, 2026 बांका नगर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल, भाजपा कार्य समिति सदस्य अजय कुमार दास सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी