इंदौर: लसूडिया क्षेत्र में हुई आत्महत्या के मामले में आर्थिक तंगी, लोन और जमीन की धोखाधड़ी की बात आई सामने, जांच में जुटी पुलिस
Indore, Indore | May 20, 2024 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। वहीं कुछ दिनों पहले इसी व्यक्ति के द्वारा जमीन की धोखाधड़ी के मामले में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इस पूरे मामले में पुलिस में अपनी जांच शुरू कर दी है। जिसमें मृतक पर आर्थिक तंगी, लोन और धोखाधड़ी होने के बात सामने आई है। जिसमे पुलिस लगातार पूछताछ की जा रही है।