अनूपपुर: जिले में 15 अप्रैल से गेहूं खरीदी, 6 उपार्जन केंद्रों पर नोडल व पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त
जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले के 6 उपार्जन केंद्रों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। इन अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों पर खरीदी प्रक्रिया की निगरानी, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।