डही थाना अंतर्गत टेमरिया में बिते माह जनवरी में दिनांक 1/1/2026 को आरोपी वाहन चालक ने अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और मृतक मच्छिंद्र पिता चांगदेव जाधव उम्र 58 वर्ष निवासी सिरसगांव तालुका कोपरगांव जिला अहमदनगर (अहिल्यानगर) महाराष्ट्र को पीछे से टक्कर मार दिया व वाहन का पहिया मच्छिंद्र के पैर पर चढा दिया जिससे मच्छिंद्र की मौत हो गई थी।