दरभंगा: प्रेक्षा गृह में स्वच्छता पर्यवेक्षकों, WPU कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
दरभंगा जिला पंचायत संसाधन केंद्र, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं WPU कर्मियों के लिए सतत विकास लक्ष्य (थीम-2 एवं थीम-5) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन आर्ट एंड गैलरी प्रेक्षागृह, दरभंगा ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में किया गया। इस संबंध में शनिवार को दोपहर 2.30 बजे जानकारी दी गई।