बरवाडीह: हजारीबाग से 80 वन रक्षियों ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण किया
हजारीबाग से पहुंचे 80 वन रक्षियों ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान वन रक्षियों ने बेतला नेशनल पार्क में अवस्थित कई पर्यटन स्थलों का जायजा लिया ।इस दौरान वन विभाग बेतला के पदाधिकारी के द्वारा 80 वन रक्षियों को प्राकृतिक संरचना वन्य जीव संरक्षण पर्यावरण संरक्षण पर्यटन स्थलों की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया गया।