नौगावां सादात: नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में अपहरण की झूठी सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो घंटे में बच्चे को ढूंढ निकाला
नौगावां सादात क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। ऑपरेशन दृष्टि के तहत महज 2 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीआरवी 3591 पर कॉलर नवी ने जानकारी दी थी कि उसका भतीजा मोहम्मद कैफ को अज्ञात लोग कार में बिठाकर ले गए हैं।