नौगावां सादात: भाकियू लोक हित की बैठक नौगांवा तहसील पर हुई, बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए गए
भारतीय किसान यूनियन लोक हित की मासिक बैठक नौगावां सदात तहसील में संपन्न हुई, जिसमें दूर-दूर से गांव क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया जिसमें सबसे मुख्य शिकायतें विद्युत विभाग की रही, जैसे की विभाग द्वारा समय पर उपभोक्ताओं के बिल न निकलना एवं अधिक बिल होने पर मुकदमे दर्ज किए जाने को लेकर किसानों ने अपनी शिकायत रखी।