नौगावां सादात: गांव रामनगर में तेंदुए ने पशु को बनाया निवाला, घटना कैमरे में कैद हुई
गांव रामनगर में चंद्रपाल सिंह का परिवार रहता है। सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 2:00 बजे के आसपास में उनके घर के आंगन में बंद रहे बछड़े को तेंदुआ उठा कर ले गया। करीब 3:00 बजे के आसपास में चंद्रपाल ने आंगन में जाकर देखा तो बछड़ा नहीं था। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।