नौगावां सादात: नई बस्ती में नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, लोगों की नगर पंचायत की टीम के साथ हुई नोकझोंक
नौगांवा तहसील क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों के आगे अतिक्रमण कर रखा था जिसकी वजह से आसपास के लोग भी काफी परेशान हैं। शिकायतों के बाद नगर पंचायत की टीम ने शहर के मोहल्ला नई बस्ती में पहुंचकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था उनसे नगर पंचायत के कर्मचारियों की नौकझोक हो गई थी।