हसनपुर: सैदनगली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी
सैदनंगली थाना क्षेत्र के गांव शहदरा मिलक में एक आम के पेड़ पर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। मृतक की पहचान बलवीर के रूप में हुई है। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने तुरंत गांव में इसकी सूचना दी। खबर सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सैदनंगली थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी दीप कुमार।