हसनपुर: हसनपुर में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया
सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया, इस मौके पर उन्होंने केक काटकर कार्यकर्ताओं को खिलाकर सपा सुप्रीमो की लंबी उम्र की कामना की। मंगलवार को सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया।