गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में अब तक नाली नहीं बनाई गई, बारिश का पानी घरों में घुसने की चिंता
गांगड़तलाई में राजस्थान सरकार की ओर से सीसी सड़क का निर्माण हो गया है। बारिश का मौसम आने वाला है। नाली निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों को चिंता है। उनका कहना है कि बारिश से पहले नाली बन जाती तो घरों में पानी नहीं घुसता। अब बारिश आने में 10 से 15 दिन बचे हैं। बारिश के बाद कई मकानों में पानी घुसने की आशंका है। इससे बचने के लिए नाली निर्माण जरूरी है।