नावकोठी: नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में बीएलटीएफ की बैठक,मिजिल्स रूबेला पर नियंत्रण को लेकर बनाई गई रणनीति
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में बीएलटीएफ की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ चिरंजीव पांडे ने किया। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया की मिजिल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर विभाग सचेष्ट है। क्षेत्र में एक भी मिजिल्स रूबेला के पॉजिटिव रोगी नहीं मिले हैं। बावजूद इसके सर्विलांस की आवश्यकता पर बल दिया।