नावकोठी: आईसीडीएस विभाग द्वारा नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में आईसीडीएस विभाग के कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसका नेतृत्व एलएस लालिमा कुमारी,पद्मावती किरण,सिंकी कुमारी,राजकुमार शर्मा ने किया। लोगों को पहले मतदान करने एवं लोकतंत्र में मतदान के महत्व आदि से अवगत कराया गया। 13 मई को वोटिंग में हिस्सा लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की गई