नावकोठी: समसा में जमीनी विवाद में मारपीट,एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी,मामला थाना में दर्ज
समसा में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी आमोद राय है, उसने नावकोठी थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही मनोरंजन राय सहित अन्य चार को नामजद किया है। उसने बताया है कि बखरी से आवश्यक कार्य निपटाकर साइकिल से घर आ रहे थे रास्ते में उक्त लोगों के द्वारा बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है