हसनपुर: आदमपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से किसान के भूसे में लगी आग, हुआ हजारों का नुकसान
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर खादर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने किसान परिवार को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी किसान चंद्रपाल पुत्र बलवंत सिंह के खेत में रखा करीब 60 से 70 कुंतल भूसा अचानक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना लगभग 11 बजे की बताई जा रही है, जब खेत से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।