हरदोई: नुमाइश मेला कमेटी के अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने बताया 24 फरवरी को लंका दहन व 28 फरवरी को रावण दहन होगा
Hardoi, Hardoi | Feb 13, 2024 मंगलवार शाम मेला कमेटी के अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ल ने बताया कि डेढ़ सौ वर्ष पुराने नुमाइश मेले में नुमाइश मैदान में रामलीला एवं रासलीला का मंचन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 तारीख को लंका दहन और 28 फरवरी को रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।इसके साथी रामलीला का समापन होगा और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमें मुशायरा कवि सम्मेलन, कुश्ती होंगी।