हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में बने पोषण एवं पुर्नवास केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया
Hardoi, Hardoi | Feb 13, 2024 मंगलवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने जिला महिला चिकित्सालय में बने पोषण एवं पुर्नवास केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय 6 बच्चे भर्ती पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों की माताओं से बात करके उन्हें प्राप्त हो रहे आहार के बारे में जानकारी ली गयी, आहार के बारे में माताओं द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।