भीलवाड़ा: राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न वर्गों से लिए गए महत्वपूर्ण सुझाव
राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 के संबंध में आमजन एवं विभिन्न वर्गों के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से राजस्थान समान नागरिक संहिता के सदस्य एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत कुमार छाबा की अध्यक्षता में सोमवार को अजमेर संभाग स्तरीय जनसुनवाई जिला कलेक्ट्रेट, अजमेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गई।