#मंडलायुक्त बरेली, #जिलाधिकारी एवं #एसएसपी बदायूँ द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया गया निरीक्षण......
आज मंडलायुक्त बरेली शंभू कुमार, जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भूँडी स्थित #बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा बाढ़ की स्थिति, #जलस्तर, आवागमन एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए......
#badaun #letest #UPNews #Update
Bilsi, Budaun | Sep 10, 2026