जमुई: सोनाय गांव में आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 9, 2025 सोनाय गांव में शनिवार की रात करीब 9:00 बजे आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने सीएससी खुशी हेलो सेंटर दुकान में घुसकर मुकेश कुमार केसरी की बेरहमी से पिटाई कर दी।जिससे मुकेश कुमार केसरी बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, फिर घायल मुकेश कुमार केसरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।