भिंड नगर: स्वतंत्र नगर में जलभराव और सड़क की समस्या से परेशान रहवासियों ने नगर पालिका का किया घेराव
शहर के स्वतंत्र नगर क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर रहवासियों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया। नाराज नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई।जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे स्वतंत्र नगर के बड़ी संख्या में रहवासी एकत्रित हुए और नारेबाजी करत