बीकानेर: बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ तीन स्थानों पर कार्रवाई, सिलेंडर व उपकरण किए गए जब्त
बीकानेर में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ रसद विभाग ने बुधवार अल सुबह सघन कार्रवाई की। जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देश पर टीम ने तीन स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। सर्वोदय बस्ती स्थित मारुति वर्क्स में अवैध रिफिलिंग करते हुए एक सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया। वहीं खिलजी टावर के सामने और करमीसर रोड