बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने 160 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला और तीन पुरुष तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस चैलाहा गौशाला महादलित टोला वार्ड 14 से 160 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला व तीन पुरुष तस्करो को गिरफ्तार कर बुधवार 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के चैलाहा गौशाला का हिरामन माझी, अशोक माझी, तिरित माझी उर्फ किरीत माझी व रानी देवी शामिल है। इनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई।