कहरा: बस के साइड नहीं देने पर बाइक सवार युवक ने चाकू मारकर बस मालिक को किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Sep 25, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के सुखासन का है जहां बिजलपुर से रिजर्व में जा रही बस द्वारा साइड नही देने से नाराज बाइक सवार युवक का बस ड्राइवर से विवाद हो गया। वही बस मालिक अमित कुमार द्वारा बीच बचाव करने पर बाइक सवार युवक ने चाकू मारकर उसे जख्मी कर दिया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।