भदोही: सुरियावा क्षेत्र में नव वर्ष के पहले दिन क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम लगभग 9:00 बजे सुरियावा क्षेत्र में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया इस दौरान व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया साथ ही सभी व्यापारियों से दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की गई ताकि हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तितो की गहनता से जांच भी किया गया।